फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress MLA Amba Prasad on ED raids at her residence in Ranchi

Jharkhand: 'मुझे घंटों तक एक ही जगह पर खड़ा रखा', ईडी की छापेमारी के बाद अंबा प्रसाद ने लगाए आरोप

Wed, 13 Mar 2024 05:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 13 Mar 2024 05:27 AM IST
सार

अंबा प्रसाद ने कहा, मुझे हजारीबाग से लोकसभा टिकट की पेशकश की गई थी। लेकिन मैंने भाजपा की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया। फिर मुझ पर दबाव भी डाला गया। 

विज्ञापन
Congress MLA Amba Prasad on ED raids at her residence in Ranchi
Congress MLA Amba Prasad - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को रांची में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के आवास और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई के बाद अंबा प्रसाद ने आरोप लगाए कि उन्हें पूरे दिन परेशानी और यातनाएं झेलनी पड़ीं। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि ईडी अधिकारियों ने उन्हें घंटों तक एक ही जगह पर खड़ा रखा।

विज्ञापन


बड़कागांव से विधायक अंबा प्रसाद ने दावा किया, मुझे हजारीबाग से लोकसभा टिकट की पेशकश की गई थी। लेकिन मैंने भाजपा की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया। फिर मुझ पर दबाव भी डाला गया। आरएसएस से जुड़े कई लोगों ने भी मुझ पर चतरा से चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाला। मैंने उसे भी नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा-आरएसएस के लोग उन्हें हजारीबाग में बहुत मजबूत नेता के रूप में देखते हैं क्योंकि हम लगातार बड़कागांव सीट जीत रहे हैं। उन्होंने कहा, हम कांग्रेस से हैं, इसलिए हमें निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

ईडी ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर करीब 18 घंटे तक छापेमारी की। ईडी अधिकारियों ने रांची में अंबा प्रसाद के आवास पर देर रात तक तलाशी ली। बताया जा रहा है कि कथित भूमि और स्थानांतरण-पोस्टिंग घोटाले मामले में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों की तलाशी ली गई। 


सूत्रों ने बताया कि ईडी के रांची क्षेत्रीय कार्यालय में कांग्रेस विधायक के खिलाफ 2023 में धनशोधन की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर ईडी के उप-निदेशक स्तर के अधिकारी ने झारखंड पुलिस से अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की जानकारी मांगी थी। ईडी ने अपने पत्र में पुलिस से यह भी पूछा कि क्या अंबा प्रसाद के खिलाफ अपराध का कोई मामला दर्ज किया गया है या नहीं। ईडी के पत्राचार के बाद पुलिस ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज मामलों की सूची ईडी के जोनल ऑफिस को भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed