फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress is making distance from lalu Prasad Yadav, no leader go to meet him in RIMS

बीमार लालू से कांग्रेस ने बनाई दूरी, अबतक मिलने नहीं पहुंचा कोई नेता

Sun, 18 Nov 2018 11:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sun, 18 Nov 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Congress is making distance from lalu Prasad Yadav, no leader go to meet him in RIMS
लालू प्रसाद यादव

काफी समय से राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब है और वह रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं। कई राजनेताओं के साथ ही परिवार के सदस्यों ने उनसे हाल ही में मुलाकात की है। महागठबंधन की बात करने वाली कांग्रेस भी अदंर-अंदर राजद से दूरी बनाते हुए नजर आ रही है। आलम यह है कि कांग्रेस के किसी भी नेता का लालू से मुलाकात न करना राजनीतिक गलियारों में छाया हुआ है।

विज्ञापन


राजद समर्थक भी इस बात को लगातार अपनी जुबान से कहते हुए नजर आ रहे हैं। लालू यादव के साप्ताहिक मेडिकल बुलेटिन पर नजर डाली जाए तो उनका क्रेटनाइन लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसका असर उनकी किडनी पर पड़ रहा है। राजद नेता के पैरों में फोड़े हो गए हैं जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा उनके ब्लड शुगर का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव ने उनकी साप्ताहिक मेडिकल रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उका ब्लड शुगर 145 जबकि क्रेटनाइन स्तर 1.85 हो गया है। वहीं उनका ब्लड प्रेशर सामान्य के करीब और यूरिया का स्तर 22 है। श्रीवास्तव ने उनके पैरों में हुए फोड़े की जानकारी देते हुए कहा कि लालू इस समय चलने-फिरने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि रिम्स में लालू यादव को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया करवाई जा रही हैं। लालू यादव को दूसरे अस्पताल भेजे जाने के सवाल पर श्रीवास्तव ने कहा कि लालू के डॉक्टर यदि इस विषय में कोई रिपोर्ट भेजेंगे तो एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed