फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress appointed Political Affairs Committee and 11 vice presidents in Jharkhand News in Hindi

Jharkhand: कांग्रेस ने झारखंड में किया बड़ा बदलाव, राजनीतिक मामलों की समिति समेत नियुक्त किए गए 11 उपाध्यक्ष

Sat, 10 Dec 2022 02:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Dec 2022 02:48 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर 26 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा पार्टी ने राज्य में 11 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव, 82 सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
Congress appointed Political Affairs Committee and 11 vice presidents in Jharkhand News in Hindi
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने अपनी झारखंड ईकाई में बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर पार्टी ने यहां एक राजनीतिक मामलों की समिति की नियुक्ति की है। इसके अलावा अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई 

विज्ञापन

है। 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के निर्देश पर 26 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति की नियुक्ति की गई है। इस समिति में एआईसीसी प्रभारी अविनाश पांडे, राज्य इकाई प्रमुख राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, रामेश्वर उरांव और अजॉय कुमार को जगह दी गई है। 
विज्ञापन


राज्य में नियुक्त किए गए 11 उपाध्यक्ष 
इसके अलावा पार्टी ने राज्य में 11 उपाध्यक्ष, 35 महासचिव, 82 सचिव की भी नियुक्ति की है। इसके आलवा राज्य में एक नई कार्यकारिणी की भी नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी में शामिल होने वालों में आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, अजॉय कुमार, प्रणव झा और गौरव वल्लभ जैसे नाम हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed