{"_id":"5dba6d0d8ebc3e93a45fea02","slug":"compelled-by-poverty-and-government-mother-sat-whole-night-with-child-s-body-in-wait-of-dawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: नहीं मिली एंबुलेंस तो रातभर मृत बच्चे काे गाेद में लिए बैठी रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: नहीं मिली एंबुलेंस तो रातभर मृत बच्चे काे गाेद में लिए बैठी रही मां
Thu, 31 Oct 2019 11:08 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस के अंदर है मरीज आगे नहीं जाने दी
- फोटो : अमर उजाला
झारखंड के धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में एक मां अपने बच्चे के शव को सारी रात गोद में लिए बैठी रही क्योंकि उसके पास निजी एंबुलेंस के पैसे नहीं थे और अस्पताल ने एंबुलेंस देने से इनकार कर दिया। दरअसल, पीएमसीएच अस्पताल में जन्म के दो घंटे बाद ही एक मां की गोद सूनी हो गई। गरीबी से बेबस मां रात साढ़े सात से लेकर सवेरा होने के इंतजार में मासूम के शव को गोद में लिए बैठी रही।
विज्ञापन
पीएमसीएच के कर्मचारियों ने उसे सरकारी एंबुलेंस देने से इनकार कर दिया। साथ ही उसे अस्पताल की ओर से बीपीएल परिवारों को मिलने वाली मोक्ष वाहन की निशुल्क सुविधा के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई। रात भर अपने लाडले की मौत पर दो आंसू बहाकर ठेले पर लिट्टी-चोखा बेचकर गुजारा करने वाले मदन साव और उसकी पत्नी बेबसी और हालात के आगे मजबूर होकर सुबह मलकेरा स्थित अपने घर लौट गए।
विज्ञापन
