{"_id":"63947c984ca6d86ed37fdbe2","slug":"cobra-battalion-inspector-injured-in-ied-blast-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का इंस्पेक्टर घायल, माओवादी विरोधी अभियान अभी भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का इंस्पेक्टर घायल, माओवादी विरोधी अभियान अभी भी जारी
Sat, 10 Dec 2022 06:03 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चाईबासा
पीटीआई, चाईबासा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:03 PM IST
सार
घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगराहातु और तुम्बाका गांवों के बीच जंगल में हुई, जब सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम अभियान चला रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान शनिवार को एक आईईडी फटने से कोबरा बटालियन जवान घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कोबरा बटालियन के इंस्पेक्टर को छर्रे लगे हैं लेकिन माओवादी विरोधी अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
डीआईजी (कोल्हान) अजय लिंडा ने कहा कि यह घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगराहातु और तुम्बाका गांवों के बीच जंगल में हुई, जब सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस कर्मियों की एक संयुक्त टीम अभियान चला रही थी। कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन (कोबरा) माओवादियों से निपटने के लिए एक विशेष बल है।
विज्ञापन
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घायल निरीक्षक प्रभाकर साहनी को विमान से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, जिसके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम है, और पतिराम मांझी उर्फ अनल दा के साथ वन क्षेत्रों में उनके दस्ते के सदस्यों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के सदस्यों द्वारा लगाए गए दस आईईडी को गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इचाहातु गांव के पास एक जंगल से बरामद किया गया। शेखर ने बताया कि पांच किलोग्राम वजनी आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।