{"_id":"5d9436848ebc3e93cd66b809","slug":"coal-india-employees-will-get-a-bonus-of-64-700-rupees-money-will-come-in-the-accounts-by-october-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा 64,700 रुपये का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलेगा 64,700 रुपये का बोनस
Wed, 02 Oct 2019 11:46 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल इंडिया के कर्मचारियों को इस बार दुर्गा पूजा पर 64,700 रुपये बोनस के रूप में मिलेगा। बोनस की राशि पांच अक्तूबर तक उनके खाते में जमा हो जाएगी। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कोल इंडिया बोनस नियमों के मुताबिक बोनस मिलेगा।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक संगठनों के नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में ही इस बात का फैसला लिया गया कि कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इससे करीब तीन लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक में सीटू नेता डीडी रामानंदन ने 70 हजार रुपये बोनस की मांग रखी थी। उनका कहना था कि 2018-19 में कोल इंडिया को बेहतर मुनाफा हुआ है इसलिए ज्यादा बोनस मिलना चाहिए।
विज्ञापन
कोल इंडिया के चेयरमैन पीके सिन्हा ने कहा कि पिछले साल की तरह 60,500 रुपये बोनस ही दिया जा सकता है। इसको लेकर नेताओं ने काफी विरोध किया। फिर प्रबंधन ने 62,600 और इसके बाद 64,500 रुपये देने का अंतिम प्रस्ताव दिया।
आखिरकार रात 10 बजे तक निर्णय हो पाया कि कितना बोनस दिया जा सकता है। इस प्रकार कोल इंडिया द्वारा कर्मचारियों को 64,700 रुपये बोनस देने पर सहमति बनी।