फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Soren attended Karam Puja, tried his hand at Mandar, watch video

Jharkhand : करम पूजा में शरीक हुए सोरेन, वाद्य यंत्र मांदर पर आजमाए हाथ, देखिए वीडियो

Wed, 07 Sep 2022 08:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 07 Sep 2022 08:27 AM IST
सार

इस मौके पर सोरेन ने परंपरागत लोक वाद्य यंत्र मंदार पर हाथ आजमाया। सोरेन ने दो दिन पूर्व ही विश्वास मत जीता है। उन्होंने विधानसभा में अपनी महागठबंधन सरकार की ताकत दिखाकर लीज खनन मामले में अपनी विधायकी पर लटक रही अयोग्यता की तलवार का जवाब दिया है। 

विज्ञापन
CM Soren attended Karam Puja, tried his hand at Mandar, watch video
Jharkhand CM Hemant Soren tries his hands on Mandar on occasion of Karam Puja - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा में विश्वास मत अर्जित करने के बाद उत्साह व जोश से भर गए हैं। सोरेन ने रांची में करम पूजा के अवसर आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन

इस मौके पर सोरेन ने परंपरागत लोक वाद्य यंत्र मांदर पर हाथ आजमाया। सोरेन ने दो दिन पूर्व ही विश्वास मत जीता है। उन्होंने विधानसभा में अपनी महागठबंधन सरकार की ताकत दिखाकर लीज खनन मामले में अपनी विधायकी पर लटक रही अयोग्यता की तलवार का जवाब दिया है। हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट पर राज्यपाल रमेश बैस ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। 

विज्ञापन

झारखंड में करम पूजा पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस बार यह 6 सितंबर को मनाया गया। यह पर्व बहनों द्वारा भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पर्व में घर के आंगन में जहां साफ-सफाई की जाती है। इसके बाद वहां करम डाली को रोपा जाता है। उसके बाद उस स्थान को गोबर से लीपकर शुद्ध किया जाता है। बहनें सजी हुई टोकरी या थाली लेकर पूजा करने हेतु आंगन में चारों तरफ करम राजा की पूजा करती हैं। करम राजा से प्रार्थना करती है कि हे करम राजा, मेरे भाई को सुख समृद्धि देना उसको कभी भी गलत रास्ते में नहीं जाने दें। पूजा के बाद करम कथा कही जाती है। कहानी में करमा और धरमा की कथा सुनाई जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य यह रहता है कि अच्छे कर्म करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed