फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CM Hemant Soren inaugurates four private textile units and hand over job letters to 2000 people in Ranchi news in Hindi

झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया चार निजी कपड़ा कारखानों का उद्घाटन, 2000 लोगों को दिए रोजगारपत्र

Mon, 06 Dec 2021 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Dec 2021 11:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची में टेक्सटाइल (कपड़ा) कारोबार की चार औद्योगिक इकाइयों का उद्घाटन किया और करीब 2000 लोगों को रोजगारपत्र वितरित किए।

विज्ञापन
CM Hemant Soren inaugurates four private textile units and hand over job letters to 2000 people in Ranchi news in Hindi
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को चार निजी कपड़ा कारखानों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसके साथ ही राज्य में निवेश को लाकर रोजगारक के मौके बनाने के प्रयास भी लगातार किए जा रहे हैं। यहां उन्होंने करीब 2000 लोगों को रोजगारपत्र भी वितरित किए जिन्हें कपड़ों से संबंधित नौ औद्योगिक इकाइयों में नौकरी मिली है।

विज्ञापन

 
सोरेन ने जिन इकाइयों का उद्घाटन किया उनके नाम किशोर एक्सपोर्ट्स, दि वेस्ट बैंड, श्री गणपति क्रिएशन और वैलेंशिया अपैरेल है। ये इकाइयां ओरमांझी में स्थित हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा, 'लगभग डेढ़ साल तक देश और दुनिया समेत हमारे राज्य में भी गतिविधियां ठप पड़ी रही थीं। यह राज्य सरकार की प्राथमिकता थी कि जैसे ही लॉकडाउन समाप्त होता है अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक बेहतर फ्रेमवर्क बनाना था।'
विज्ञापन


इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार जिन 2000 लोगों को नौकरी मिली है उनमें से 95 फीसदी लोग झारखंड से ही हैं और इनमें महिलाओं की संख्या लगभग 80 फीसदी है। बयान में कहा गया कि राज्य सरकार आने वाले छह महीनों में टेक्सटाइल के क्षेत्र में 10 हजार लोगों को रोजगार दिलाना सुनिश्चित करेगी। सोरेन ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभाशाली युवाओं ओर महिलाओं की कमी नहीं है हम उनके बेहतर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed