{"_id":"61a66229834eeb017418819d","slug":"cm-hemant-soren-cousin-sister-marriage-governor-and-whole-cabinet-took-part-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन की शादी, राज्यपाल समेत पूरा मंत्रिमंडल हुआ शरीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन की शादी, राज्यपाल समेत पूरा मंत्रिमंडल हुआ शरीक
Tue, 30 Nov 2021 11:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 30 Nov 2021 11:10 PM IST
सार
झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित नेमरा गांव में आज अलग ही धूम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस पैतृक गांव में आज उनकी चचेरी बहन की शादी हो रही है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन की आज यानी मंगलवार को शादी हो रही है। सोरेन के रामगढ़ जिले में स्थित पैतृक गांव नेमरा में हो रहे इस विवाह कार्यक्रम में राज्यपाल समेत राज्य सरकार के सभी मंत्री शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों के आने का सिलसिला दोपहर से ही शुरू हो गया था। कई विधायकों समेत तमाम गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन भी समारोह में शामिल हुए। कई विपक्षी नेता भी कार्यक्रम में शरीक हुए।
विज्ञापन
सीएम सोरेन की बहन का विवाह संताली रीति-रिवाज के अनुसार हो रहा है। गांव के हर घर को निमंत्रण भेजा गया है। सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि यह ऐसा पहला मौका बना है जब हमारा पूरा परिवार एक साथ एकत्र हो रहा है।
विज्ञापन