फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   chief minister declined any agreement

मुख्यमंत्री ने समझौते से किया इंकार

Fri, 04 Jan 2013 11:18 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 04 Jan 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
chief minister declined any agreement

मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झामुमो को गुरूवार को अपना जवाब दे दिया है। मुख्यमंत्री ने शिबू सोरेन को लिखित जवाब भेजा है, जिसमें 28-28 महिने के सत्ता हस्तांतरण के लिए कोई भी समझौता न होने की बात कही गयी है।

विज्ञापन


सीएम ने झामुमो के सात सूत्री मांग पत्र पर उसे लिखित जवाब सौंप दिया। इस पर झामुमो का कहना है कि वह 10 जनवरी को इस जवाब पर फैसला लेगा। साथ ही पार्टी ने साल 2013 में शिबू सोरेन के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


झामुमो को जवाब सौंप देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थिर सरकार की आवश्यकता है। दो वर्षों में हमने प्रयास किये की स्थिर सरकार बनी रहे और राज्य में प्रगति जारी रहे। पिछले कुछ दिनों से राज्य कुछ कारणों से चर्चा का विषय बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहयोगी दल के नेता के माध्यम से कहा गया कि उन्हें सारे सवालों के लिखित जवाब चाहिए। उन्हें सारे बिंदुओं पर लिखित रूप से जानकारी दे दी गयी है। अब सहयोगी दल इस पर विचार करेगा। सीएम ने कहा कि मैंने वस्तुस्थिति से सबको अवगत करा दिया है। राज्य के विकास की भूमिका हर दल की है। लोकतंत्र के तकाजे के अनुसार झारखंड की इमेज को बनाये रखने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed