फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chhattisgarh Armed Police Force Soldier shot company commander and committed suicide in Jharkhand

झारखंड: चुनाव ड्यूटी पर आए जवान ने कंपनी कमांडर को मारी गोली, फिर की आत्महत्या

Mon, 09 Dec 2019 09:32 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Dec 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Armed Police Force Soldier shot company commander and committed suicide in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

रांची के ओपी क्षेत्र में तैनात छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवानों के बीच आपसी विवाद में एक जवान ने कंपनी कमांडर को गोली मार दी। इसके बाद जवान ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो अन्य जवानों के घायल होने की भी सूचना है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 4 बटालियन बी कंपनी के जवान झारखंड में चुनाव ड्यूटी पर तैनात हैं। इन जवानों को रांची के खेलगांव स्टेडियम में ठहराया गया है। इस दौरान आपसी विवाद में जवान विक्रम राजवाड़े ने  कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे दो जवान भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे खेल गांव परिसर में हुई, जहां इन जवानों को द्वितीय चरण के मतदान के बाद ठहराया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जवान ने अपने हथियार से स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलीबारी की इस घटना में दो अन्य जवानों को छर्रे लगे हैं और उन्हें घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद इसके वास्तविक कारणों की जानकारी हो सकेगी।


पहले भी हो चुकी है ऐसी ही घटना
बता दें कि चार दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप में जवान रहमान खान ने साथियों पर फायरिंग कर दी थी। इसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन जवान घायल हो गए थे। बाद में रहमान ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed