फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Chhattisgarh and Jharkhand will now the bank's services in houses

छत्तीसगढ़ और झारखंड में अब घरों में मिलेंगी बैंक की सेवाएं

Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh and Jharkhand will now the bank's services in houses
‘बैंक आपके द्वार’ का नारा सोमवार को चरितार्थ हो गया। सोमवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर व झारखंड के रांची से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत हो गई। ये बैंक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आरंभ किए गए हैं। इस साल सितंबर तक देश के 650 जिला मुख्यालयों में पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखाएं खोल दी जाएंगी। इसके बाद यह देश का सबसे बड़ा बैंक हो जाएगा।
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट के पास 1.55 लाख शाखाएं हैं और ये सभी शाखाएं पोस्ट पेमेंट्स बैंक से जुड़ जाएंगी। इन शाखाओं में काम करने वाले डाकिए घर-घर जाकर मोबाइल मशीन के जरिए बैंकिंग सेवाएं देंगे। वर्ष 2015 के बजट में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की घोषणा की गई थी। एयरटेल, पेटीएम के बाद इंडिया पोस्ट तीसरा पेमेंट बैंक है।
विज्ञापन


इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस बैंक के आरंभ होने से वित्तीय समावेश पर बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पेमेंट बैंक की कोई भौगोलिक सीमा नहीं होती है और ये बैंक अपने स्टोर व शाखाओं के जरिए वित्तीय समावेश का काम करेंगे। जेटली ने कहा कि आने वाले समय में पोस्ट पेमेंट्स बैंक छोटी जमा राशि के मामले में बड़े बैंक को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली के साथ मौजूद संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि डिजिटल भुगतान की जरूरत में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सक्रिय भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि पोस्ट पेमेंट बैंक का लक्ष्य केवल व्यवसाय करना नहीं है, हमारा उद्देश्य लोगों की सेवा करना भी है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक अत्याधुनिक इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म व डिजिटल वॉलेट से युक्त होगा।


यहां खाता खोलने वाले इंटरनेट बैंकिंग भी कर सकेंगे। इस मौके पर डाक विभाग के सचिव बीवी सुधाकर ने बताया कि पोस्ट पेमेंट्स बैंक के पास 1.80 लाख डिलीवरी स्टाफ है, जो घर-घर जाकर बैंकिंग सेवा देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed