फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhatisgarh CM Dr. Raman asked Rahul Gandhi that why he is supporting anti nationals

रमन सिंह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, पूछा- क्यों बने हैं देशद्रोहियों के पैरोकार

Fri, 28 Sep 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Chhatisgarh CM Dr. Raman asked Rahul Gandhi that why he is supporting anti nationals

देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शहरी नक्सलियों की वकालत करने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला करते हुए कहा है कि वे देश की सुरक्षा और हितों से खिलवाड़ कर रहे हैं। जब सारा भारत सैनिकों के शौर्य को सलाम करते हुए कह रहा है कि हम आपके साथ हैं तब राहुल माओवादियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से कांग्रेस का झूठ उजागर हो चुका है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार शहरी नक्सलियों की गिरफ्तारी के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। पुलिस के पास उनकी गिरफ्तारी के लिए तथ्य थे। पुलिस ने शक्ति का गलत उपयोग नहीं किया है। अदालत ने गिरफ्तार शहरी नक्सलियों की नजरबंदी चार सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों की की गिरफ्तारी को राजनीतिक रंग देकर उनकी पैरवी करने वाले राहुल गांधी का सिर अब लज्जा से झुक जाना चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि राहुल गांधी यह स्पष्ट करें कि वे देश पर जान न्यौछावर करने वाले वीर जवानों के साथ हैं या देश के टुकड़े-टुकड़े कर देने की मंशा रखने वाले आतंकियों और माओवादियों के साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पाने के लिए देश में अराजकता फैला रहे हैं राहुल

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की माता सोनिया गाधी ने एनएसई में विनायक सेन जैसे व्यक्ति को शामिल किया था। राहुल देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार बारबरा जैसे लोगों के हिमायती बनकर खड़े हैं। राजनीति की खातिर देश में अराजकता फैलाने के लिए राहुल गांधी इस स्तर पर पहुंच जाएंगे, इसकी कल्पना नहीं थी। वे जवाब दें कि किन कारणों से देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राष्ट्र विरोध की हर गतिविधि को जिस तरह समर्थन दे रहे हैं, वह किसी सूरत में बर्दाश्त नहींं है। जहां भारत के टुकड़े करने के नारे लगते हैं वहां राहुल नजर आते हैं। जहां राष्ट्रभक्ति की बात होती है, वहां उनका नकारात्मक व्यवहार सामने आता है। सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह व्यक्त करके वे यह बता चुके हैं कि वे किस तरह की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रद्रोह के आरोपियों का साथ देने वाला क्या होता है, कहने की जरूरत नहीं।

दिन-रात मेहनत कर बनाया है छत्तीसगढ़ में शांति व विकास का माहौल

मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में माओवादी हिंसा को जड़ मूल से खत्म कर देने के लिए 15 साल लगातार दिन-रात मेहनत करके शांति और विकास का वातावरण निर्मित किया है। कांग्रेस राज में पनपे और फले-फूले माओवाद से निपटने के लिए बेहतर कार्य योजना बनाकर इसे राष्ट्रीय समस्या के तौर पर प्रस्तुत किया, जिसकी वजह से देश भर में इस समस्या के समाधान के प्रयासों में तेजी आई।

राहुल गांधी तो माओवादियों के पैरोकार बनकर राजनीतिक विनाश लीला रचने का निंदनीय कृत्य कर रहे हैं। उनसे आग्रह है कि वे राष्ट्रप्रेम की मुख्यधारा में शामिल होकर रचनात्मक विपक्षी नेता की तरह आचरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed