{"_id":"5abf4cb14f1c1bb5618b4a09","slug":"cbse-paper-leak-12-people-arrested-in-jharkhand-in-which-nine-are-under-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीबीएसई पेपर लीक मामले में 9 नाबालिगों समेत 12 की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीबीएसई पेपर लीक मामले में 9 नाबालिगों समेत 12 की गिरफ्तारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
वक्त के साथ सीबीएसई पेपर लीक मामले की परतें खुलती जा रही हैं। जांच एजेंसियां मामले के असल मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि झारखंड में ही पेपर लीक का मास्टरमाइंड मौजूद है। क्योंकि इसी राज्य में एक के बाद एक आरोपियों की धरपकड़ जारी है। झारखंड में एक बार फिर 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
सीबीएसई लीक मामले में झारखंड से आईपीसी एक्ट के तहत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं यहां गिरफ्तार किए गए लोगों में 9 नाबालिग भी हैं जिनपर जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं इससे पहले भी 6 छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी।
विज्ञापन
Three people have been arrested under provisions of IPC; Nine who are underage have been detained under Juvenile Act. Probe by our SIT is still underway: Superintendent of Police Chatra, #Jharkhand on #CBSEPaperLeak pic.twitter.com/gAg1TrmALP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 31 March 2018
झारखंड के चतरा जिले के एसपी ने इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से 3 के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि 9 आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए इनके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हम मास्टरमाइंड तक पहुंच जाएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले जिन छात्रों को गिरफ्तार किया गया था, पुलिस का दावा है कि परीक्षा से पहले इन छात्रों को पटना में गणित के पेपर की प्रतियां दी गई थी। ऐसे में आरोपियों की तलाश में एक टीम बिहार में भी पड़ताल कर रही है। 12वीं क्लास के अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित करवाई जाएगी वहीं 10वीं की गणित की परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।