फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Cbi registered preliminary enquiry against pankaj mishra aide of hemant soren

CBI: हेमंत सोरेन के करीबी के खिलाफ प्रारंभिक मामला दर्ज, पत्थरों के अवैध खनन का आरोप

Fri, 25 Aug 2023 03:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 25 Aug 2023 03:57 AM IST
सार

याचिका में बिजय ने आरोप लगाया था कि ढाई साल से पत्थर माफिया साहिबगंज जिले के खनन अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध खनन के लिए वे अर्थमूविंग मशीन और विस्फोट कर रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों के घरों में दरारें आ गई हैं।

विज्ञापन
Cbi registered preliminary enquiry against pankaj mishra aide of hemant soren
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी पंकज मिश्रा के खिलाफ सीबीआई ने प्रारंभिक केस दर्ज किया है। सीबीआई पंकज मिश्रा द्वारा साहिबगंज जिले में अवैध खनन के आरोपों की जांच करेगी। सीबीआई ने जानकारी दी कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर मिश्रा के खिलाफ पीएई दर्ज की गई, जिसके बाद सीबीआई की एक टीम दस्तावेज और खनन साइट का निरीक्षण करने साहिबगंज पहुंची। बता दें, हाईकोर्ट ने 18 अगस्त को मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी बिजय हांसदा ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने प्रारंभिक केस दर्ज करने के आदेश दिए। याचिका में बिजय ने आरोप लगाया था कि ढाई साल से पत्थर माफिया साहिबगंज जिले के खनन अधिकारियों के साथ मिलकर अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध खनन के लिए वे अर्थमूविंग मशीन और विस्फोट कर रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों के घरों में दरारें आ गई हैं। हांसदा का आरोप है कि मिश्रा की मौजूदगी में अवैध खनन हो रहा है। इसकी शिकायत भी की गई, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें, एनजीटी ने भी साहिबगंज में अवैध खनन पर चिंता जाहिर की है। 

विज्ञापन

कोर्ट ने दिया यह आदेश
न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी ने कहा कि साहिबगंज जिले में अवैध खनन की पर्याप्त सामाग्री है। इसके बाद अदालत ने सीबीआई निदेशक को आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी फिर सीबीआई निदेशक द्वारा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed