फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   CBI probe sought into killing of gangster Anuj Kanaujia to find out whom he worked for

Jharkhand: विधायक राय बोले- गैंगस्टर अनुज कनौजिया की हत्या की हो CBI जांच, ताकि पता लगे किसके लिए करता था काम

Sun, 30 Mar 2025 11:23 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:23 PM IST
सार

झारखंड के जनता दल (यूनाइटेड) विधायक सरयू राय ने गैंगस्टर अनुज कनौजिया की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसके लिए काम करता था। उन्होंने कहा कि वह महीनों तक जमशेदपुर में छिपा रहा, जिससे संकेत मिलता है कि वह यहां किसी मकसद से आया होगा।

विज्ञापन
CBI probe sought into killing of gangster Anuj Kanaujia to find out whom he worked for
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड के जनता दल (यूनाइटेड) विधायक सरयू राय ने रविवार को गैंगस्टर और शूटर अनुज कनौजिया की मुठभेड़ में हुई हत्या की सीबीआई या एसआईटी से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच से यह पता लगाया जा सकता है कि वह किसके लिए काम करता था। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और झारखंड पुलिस ने शनिवार को संयुक्त अभियान चलाकर गैंगस्टर अनुज को जमशेदपुर में मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर 2.5 लाख रुपये का इनाम था। 
विज्ञापन


गैंगस्टर को किसने महीनों तक दी शरण 
पूर्व कैबिनेट मंत्री और JDU विधायक ने कहा कि पुलिस को उन ताकतों का पता लगाना चाहिए, जिन्होंने कनौजिया को महीनों तक स्टील सिटी में छिपाकर रखा। इसके लिए पुलिस को एसआईटी गठित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी को ऐसे पहलुओं की भी जांच करनी चाहिए, जिसमें विशेष शाखा और स्थानीय पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि कनौजिया शहर में छिपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में गैंगस्टर महीनों तक छिपा रहा, जिससे संकेत मिलता है कि उसे आपराधिक गिरोहों से समर्थन मिल रहा था। राय ने आशंका जताई कि कनौजिया बिना किसी मकसद के यहां नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना होगा कि उसे किसने और क्यों शरण दी थी।


लखनऊ में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह के प्रमुख शार्पशूटर कनौजिया को पुलिस और गैंगस्टर के बीच भारी गोलीबारी के बाद मार गिराया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed