फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI court has allowed our petition for renewal of RJD chief Lalu Prasad Yadav passport

Lalu Yadav: अब इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे लालू यादव, सीबीआई कोर्ट ने पासपोर्ट के नवीनीकरण की दी अनुमति

Tue, 14 Jun 2022 12:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jun 2022 12:04 PM IST
सार

लालू यादव की तरफ से पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए याचिका दायर की गई थी। अदालत में बताया गया कि लालू यादव इलाज के लिए सिंगापुर जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
CBI court has allowed our petition for renewal of RJD chief Lalu Prasad Yadav passport
लालू यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

लालू प्रसाद अब इलाज कराने के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। इसकी जानकारी उनके वकील प्रभात कुमार ने दी है। कुमार ने कहा कि सीबीआई कोर्ट ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए हमारी याचिका को अनुमति दे दी है, हम कल तक पासपोर्ट प्राप्त करेंगे और नवीनीकरण के लिए आवेदन करेंगे। वह किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जा सकेंगे।

विज्ञापन


लालू की याचिका में की गई थी ये मांग
आरजेडी प्रमुख की ओर से स्पेशल जज दिनेश राय की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। लालू यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उनके पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो रही है। लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर जाना चाहते हैं, इसलिए पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें पासपोर्ट चाहिए। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव का पासपोर्ट सीबीआई की अदालत ने जमा करा लिया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने निचली अदालत में पासपोर्ट जमा करने की शर्त रखी थी
चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने के दौरान निचली अदालत में पासपोर्ट जमा करने की शर्त रखी थी। जिसके बाद उनका पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed