{"_id":"6118df678ebc3ee03d22ee44","slug":"cbi-announced-a-reward-of-rs-5-lakhs-to-anyone-who-provides-credible-information-regarding-conspirators-of-the-dhanbad-judge-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: सीबीआई की घोषणा- धनबाद जज के हत्यारे की जानकारी देने वालों को मिलेगा पांच लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: सीबीआई की घोषणा- धनबाद जज के हत्यारे की जानकारी देने वालों को मिलेगा पांच लाख का इनाम
Sun, 15 Aug 2021 03:03 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:03 PM IST
सार
हर स्तर पर जांच के बाद अब सीबीआई के स्पेशल सेल ने रविवार को न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत से संबंधित जानकारी देने वालों के लिए पांच लाख रुपए इनाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के धनबाद में जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत को 15 दिन से अधिक होने के बावजूद सीबीआई को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हर स्तर पर जांच के बाद अब सीबीआई के स्पेशल सेल ने रविवार को न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत से संबंधित जानकारी देने वालों के लिए पांच लाख रुपए इनाम की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
सीबीआई की रिपोर्ट से हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं
झारखंड के धनबाद में जज की मौत के मामले में सीबीआई ने गुरुवार को हाईकोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इस दौरान कोर्ट ने रिपोर्ट पर असंतुष्टि जाहिर की। एडवोकेट जनरल राजीन रंजन ने बताया कि कोर्ट ने सीबीआई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्हें इसे अगले सप्ताह दाखिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था कि वह हर हफ्ते जांच स्थिति हाईकोर्ट के समक्ष रखें, ताकि पता चल सके कि जांच कहां तक पहुंची है। पिछली सुनवाई के दौरान भी देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने सीबीआई और जांच एजेंसी को लेकर सख्त टिप्पणी की थी और कहा था कि जजों की शिकायत के मामलें जांच एजेंसी मदद नहीं कर रही है।
28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की हुई थी मौत
गौरतलब है कि 28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की मॉर्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो ने कुचल दिया था, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में हत्या का एंगल भी सामने आया था। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। सरकार ने इसके लिए एसआईटी भी गठित की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस को सीबीआई को सौंप दिया था।