फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   caught with 22 lac rupees before election

चुनाव से पहले 22 लाख रुपए के साथ पकड़े गए

Mon, 08 Apr 2013 06:24 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Apr 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
caught with 22 lac rupees before election

झारखंड की राजधानी रांची में निकाय चुनाव से ठीक एक दिन पहले रविवार को पुलिस ने लालपुर में सर्कुलर रोड स्थित होटल सिटी पैलेस में छापेमारी में 22.31 लाख रुपए बरामद किए हैं।

विज्ञापन


होटल का यह कमरा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के भाई सुनील सहाय के नाम से निरंजन शर्मा ने बुक कराया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया की वे बैग मेयर पद की प्रत्याशी रमा खलखो की गाड़ी में रखने जा रहे थे।
विज्ञापन


लालपुर थाने में रमा खलखो, सुधीर और निरंजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई और निरंजन व सुधीर को गिरफ्तार किया गया। निरंजन शर्मा को आज रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे में मिली रकम तीन बैगों में रखी हुई थी। पुलिन से दो बैग निरंजन शर्मा और सुधीर साहू के पास से पकड़े। जबकि एक बैग होटल के कमरा नंबर 202 से बरामद किया। यह कमरा निरंजन के नाम से बुक था।

निरंजन शर्मा व्यवसायी होने के साथ-साथ रांची नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। सुधीर उनका कर्मी है।

रमा खलखो का नाम इस मामले में आने पर उनकी उम्मीदवारी के संबंध में चुनाव आयोग का कहना है कि डीसी, एसपी और इनकम टैक्स विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार उन्हें होटल में प्रत्याशी द्वारा रुपए बांटे जाने की सूचना मिली थी। जब पुलिस की टीम होटल पहुंची तो सुधीर और निरंजन दो काले बैग लेकर बाहर आ रहे थे। पूछताछ में सुधीर ने बताया कि वह कमरा नंबर 202 से बैग लेकर आ रहा है और इन्हें रमा खलखो की गाड़ी में रखना है।

बैग जब्त कर पुलिस ने दोनों से कमरा नंबर 205 में पूछताछ की। इसके कुछ देर बाद आयकर विभाग के सहायक निदेशक अमरेश तिवारी, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर राजीव कुमार और निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर भी कमरे में पहुंचे।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बैग खोलने पर सैकड़ों लिफाफों में 100-100 के नोट बरामद हुए। लिफाफों पर वार्डों के नंबर और राशि लिखि थी। दोनों से तीन घंटे तक पूछताछ के बाद पुलिस ने कमरा नंबर 202 का ताला तोड़ा। वहां से काले रंग का एक और बैग बरामद हुआ। उसमें भी रुपए रखे थे।

पुलिस ने और पैसे की बरामदगी की संभावना के चलते होटल के सबसे ऊपरी तले पर स्थित होटल संचालक विजय राजगढिय़ा के घर में भी छापेमारी की। लेकिन, वहां से कुछ नहीं मिला। कमरा नंबर 202 के आगे हॉल से कपड़े की गठरियों से पुलिस को रमा खलखो की प्रचार सामग्री भी मिली है।


वहीं, रमा खलखो ने इन पैसों की जानकारी न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है। उन्होंने सुधीर और निरंजन को पहचानने से भी इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed