{"_id":"656afb71ff53906c5e036b17","slug":"case-against-a-local-journalist-vlogger-who-reported-plight-of-silkyara-tunnel-worker-family-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों के परिवार से पूछे सवाल, स्थानीय पत्रकार-व्लॉगर के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों के परिवार से पूछे सवाल, स्थानीय पत्रकार-व्लॉगर के खिलाफ केस
Sat, 02 Dec 2023 03:21 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 02 Dec 2023 03:21 PM IST
सार
प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) स्मिता नागेशिया और सर्कल अधिकारी वंदना भारती ने स्थानीय पत्रकार और व्लॉगर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के खुंती जिले में एक स्थानीय पत्रकार और एक व्लॉगर के खिलाफ सिल्कयारा की सुरंग में फंसे एक मजदूर के परिवारवालों की दुर्दशा फिल्माने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पत्रकार की पहचान सोनू अंसारी और ब्लॉगर की पहचान गुंजन कुमार के तौर पर की गई है।
दोनों के खिलाफ केर्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) स्मिता नागेशिया और सर्कल अधिकारी वंदना भारती ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस स्टेशन में दर्ज अपनी शिकायत में अधिकारियों ने बताया कि जब वे मजदूर के परिवार से मिलने गए तो वहां पहले ही पत्रकार और ब्वॉगर मौजूद थे।
अधिकारियों ने बताया, 'बिना सच्चाई जाने वे वीडियो बना रहे थे। उनसे जब सचाई का जांच करने के लिए कहा गया तब तो वे दुर्व्यवहार करने लगे।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी। सीआरपीसी के अनुसार दोनों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। अभी उनका बयान दर्ज किया जाएगा और इसके बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
पत्रकार और ब्लॉगर ने अपने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 12 नवंबर को सुरंग मे फंसने के दो हफते बाद प्रशासन ने मजदूरों के परिवारवालों को राशन उपलब्ध कराया था।