फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Cabinet Meeting: Jharkhand Cabinet meeting on July 24, many important proposals may be approved

Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Wed, 23 Jul 2025 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Jul 2025 11:52 AM IST
सार

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में राज्य की विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Cabinet Meeting: Jharkhand Cabinet meeting on July 24, many important proposals may be approved
झारखंड मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 24 जुलाई (बुधवार) को प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में राज्य की विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अंगीभूत कॉलेजों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षेत्तर कर्मियों की मांगों पर विचार हो सकता है। ये कर्मचारी समायोजन की मांग को लेकर पिछले 100 दिनों से राजभवन के समक्ष धरने पर बैठे हुए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम, 1.5 किलोग्राम के 12 केन बम बरामद कर किए नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। पलामू में फोर्ट ग्रेड की नियुक्तियों को पूर्व में किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था। अब इस पर संशोधन करते हुए प्रक्रिया फिर से शुरू की जा सकती है। नियोजन नीति में मैथिली, भोजपुरी, अंगिका और भूमिज जैसी भाषाओं को शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

मानसून सत्र के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण पुल-पुलिया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ जगहों पर पुल पूरी तरह टूट गए हैं जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कोडरमा जिले के एक गांव में बारिश के दौरान टापू जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे क्षेत्रों में पुल निर्माण के प्रस्ताव को भी इस बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

राज्य के कई जिलों में वृद्धजनों और बुजुर्ग महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल पा रही है। इस विषय पर भी कैबिनेट में निर्णय की संभावना है। इसके अलावा, कई विकास योजनाओं के तहत फंड आवंटन को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed