Jharkhand: नक्सलियों के मंसूबों को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम, 1.5 किलोग्राम के 12 केन बम बरामद कर किए नष्ट
Jharkhand: पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दलभंगा ओपी क्षेत्र के ग्राम नीमडीह के पास पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने विस्फोटक सामग्री छिपा रखी है। सूचना के आधार पर सरायकेला पुलिस, झारखंड जगुआर और एसएसबी की 26वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन सर्च अभियान चलाया।
इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को 1.5 किलोग्राम वजन के कुल 12 केन आईईडी बम बरामद हुए। बरामद बमों को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट कर दिया गया।
पढे़ं: 'नाम परिवर्तन के दस्तावेजों का गायब होना कहीं धर्मांतरण...' हेमंत सरकार पर भाजपा ने कसा तंज
पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बरामदगी उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नक्सली अक्सर सरायकेला, चाईबासा और खूंटी के जंगलों में आईईडी बम प्लांट करते हैं, ताकि सुरक्षा बलों की मूवमेंट में बाधा डाली जा सके और दहशत का माहौल बनाया जा सके। कई बार इन विस्फोटकों की चपेट में बेजुबान जानवर भी आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले एक हाथी की आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गई थी, जो नक्सलियों की क्रूर रणनीति का उदाहरण है। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान और सख्ती से जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रह सके।