फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Brother killed sister with axe over love affair in jharkhand

Jharkhand: पहले जंगल ले गए फिर कुल्हाड़ी से बहन को काट डाला, प्रेमी संग देखा तो भाई ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 22 May 2024 01:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 22 May 2024 01:24 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Brother killed sister with axe over love affair in jharkhand
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

झारखंड में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला आया है। यहां एक भाई ने ही अपनी बहन को कुल्हाड़ी से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। यह हत्या बहन के प्रेम संबंध के कारण हुई है। घटना चतरा जिले की है। 

विज्ञापन

सदर पुलिस थाना प्रभारी बिपिन कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले की एक दलित युवती का एक आदिवासी युवक के साथ प्रेम संबंध था। यह बात लड़की के भाइयों को रास नहीं आई। हत्या के ठीक पहले युवती अपने प्रेमी के साथ थी। भाइयों ने उन्हें पकड़ किया। भाई दोनों को पकड़कर सेहदा गांव के पास एक जंगल में ले आए और कुल्हाड़ी से मार-मारकर युवती की हत्या कर दी। 

विज्ञापन

पीड़ित प्रेमी का कहना है कि आरोपी उसे भी मारने ही वाले थे लेकिन वह समय रहते वहां से भाग गया। थोड़ी बाद प्रेमी जब युवती की हालत देखने जंगल पहुंचा तो वहां उसका शव पड़ा था। युवती मर चुकी थी। इसके बाद लड़का भाग कर पास के ही एक गांव में गया और सभी को घटना की जानकारी दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मानें तो आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed