{"_id":"61f13a1099cc8927c0464825","slug":"bpl-families-to-get-rs-250-subsidy-on-10-litres-of-petrol-per-month-from-r-day-soren","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को 10 लीटर पेट्रोल पर मिलेगी 250 रुपये की सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को 10 लीटर पेट्रोल पर मिलेगी 250 रुपये की सब्सिडी
Wed, 26 Jan 2022 05:39 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 26 Jan 2022 05:39 PM IST
सार
राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने पिछले महीने बीपीएल परिवारों के लिए पेट्रोल पर सब्सिडी की घोषणा की थी।
विज्ञापन
वैट में कमी से राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों को बुधवार से प्रति माह 10 लीटर पेट्रोल के लिए 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिलेगी। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुमका पुलिस लाइन में तिरंगा फहराते हुए सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार भय, भूख, भ्रष्टाचार और उग्रवाद से मुक्त झारखंड के निर्माण के लिए अथक प्रयास कर रही है।
राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने पिछले महीने बीपीएल परिवारों के लिए पेट्रोल पर सब्सिडी की घोषणा की थी, जो गणतंत्र दिवस से लागू हुई थी। उन्होंने कहा, आज से गरीब दोपहिया वाहन मालिकों को सीएम-सपोर्ट योजना के तहत हर महीने 10 लीटर तक 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी मिल सकती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।
योजना के तहत राज्य के बीपीएल राशन कार्ड धारक सब्सिडी के लिए CMSUPPORTS मोबाइल एप्लिकेशन पर पंजीकरण कर सकते हैं। अब तक 1.04 लाख आवेदनों में से कुल 73,000 को मंजूरी दी जा चुकी है।