फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bokaro: person claimed the voice came back as soon as the corona vaccine was administered

बोकारो: शख्स ने किया दावा, कोरोना वैक्सीन लगते ही वापस आ गई आवाज 

Tue, 11 Jan 2022 11:00 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Amit Mandal Updated Tue, 11 Jan 2022 11:00 PM IST
सार

दुलारचंद मुंडा बोकारो जिले के पेटरवार के पास सलगाडीह गांव का रहने वाला है और उसका दावा है कि कोरोना वैक्सीन लगने से उसके शरीर में नई जान आ गई है।

विज्ञापन
Bokaro: person claimed the voice came back as soon as the corona vaccine was administered
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के बोकारो से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां कोरोना वैक्सीन लगते ही एक शख्स की आवाज वापस आ गई। 55 वर्षीय दुलारचंद मुंडा का दावा है कि पांच साल पहले सड़क हादसे के बाद उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी। वह बोल नहीं पाता था, लेकिन  जब उसे कोरोना की डोज दी गई तो उसकी आवाज बिल्कुल ठीक हो गई। अब वह आराम से बोल पा रहा है।  साथ ही उसका कहना है कि हादसे के बाद उसका शरीर बेजान हो गया था, कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, मगर वैक्सीन लगने बाद वह चलने-फिरने लगा है। 

विज्ञापन


दुलारचंद मुंडा बोकारो जिले के पेटरवार के पास सलगाडीह गांव का रहने वाला है और उसका दावा है कि कोरोना वैक्सीन लगने से उसके शरीर में नई जान आ गई है। 5 साल पहले एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। फिर उसके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उसकी आवाज भी लड़खड़ाने लगी थी। 
विज्ञापन


बीते एक साल से उसकी हालत इस कदर खराब हो गई थी कि वह घर में ही बिस्तर पर आराम कर रहा था। उसका चलना-फिरना बंद हो गया था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह घर में कमाने वाला अकेला सदस्य था जिसके चलते परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में जब उसे कोरोना वैक्सीन लगी तो उसके शरीर में नई जान आ गई। उसकी आवाज भी पूरी तरह ठीक हो गई। अब वह साफ-साफ से बोल पा रहा है। पंचायत की मुखिया सुमित्रा देवी और पूर्व मुखिया महेंद्र मुंडा का भी कहना है कि वैक्सीन लगने के बाद दुलारचंद की आवाज ठीक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed