फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bodies of woman AND 3-year old daughter found hanging from tree in Seraikela Kharswan Three killed in over land dispute garhwa

Jharkhand: पेड़ से लटका मिला महिला और तीन साल की बेटी का शव, गढवा में जमीन विवाद में तीन की मौत

Thu, 23 Jun 2022 04:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 23 Jun 2022 04:09 PM IST
सार

राजनगर ताना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को आखिरी बार सुबह अपने घर के पास एक ट्यूबवेल से पानी लाते देखा गया था। सड़क किनारे नीम के पेड़ से शव लटके मिले।

विज्ञापन
Bodies of woman AND 3-year old daughter found hanging from tree in Seraikela Kharswan Three killed in over land dispute garhwa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के सरायकेल-खरसावां जिले में गुरुवार को एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुट्टुसाई गांव में सड़क किनारे नीम के पेड़ से शव लटके मिले। राजनगर ताना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय महिला को आखिरी बार सुबह अपने घर के पास एक ट्यूबवेल से पानी लाते देखा गया था।

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत किस वजह से हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। 

कुमार ने बताया कि जब महिला का शव मिला तब उसका पति सो रहा था, उसे हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि यह आत्महत्या थी या हत्या। 
विज्ञापन


जमीन विवाद में तीन की हत्या
उधर, दूसरी घटना में गढ़वा जिले में जमीन विवाद से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार की रात सदर थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गढवा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के मुताबिक, कुमार सिंह (26 वर्षीय) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्णा पासवान (28 वर्षीय) और संतोष चंद्रवंशी (30 वर्षीय) के रूप में पहचाने गए दो लोगों की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। 


झा ने बताया कि घटनाएं जमीन विवाद से संबंधित प्रतीत होती हैं और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आगे की घटनाओं को रोकने के लिए गांव एक पुलिस दल को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed