{"_id":"5d51a0d58ebc3e6ca8683be1","slug":"bjps-rajya-sabha-mp-sameer-oraon-pelted-stones-in-jharkhand-narrowly-escapes","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में भाजपा के राज्यसभा सांसद समीर उरांव की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड में भाजपा के राज्यसभा सांसद समीर उरांव की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे
Mon, 12 Aug 2019 10:54 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 12 Aug 2019 10:54 PM IST
सार
- झारखंड के झटकी थाना क्षेत्र गढ़गांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे की घटना
- सांसद उरांव की स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाते हुए की गई जानलेवा पत्थरबाजी
- भाजपा सांसद उरांव ने झटकी थाने में लिखित में दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
समीर उरांव
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के झटकी थाना क्षेत्र गढ़गांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे राज्यसभा सांसद समीर उरांव पर जानलेवा हमला होने की खबर है। बताया जा रहा है कि सांसद उरांव के वाहन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि सांसद उरांव इस हमले में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार, सांसद उरांव की स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाते हुए यह पत्थरबाजी की गई। गाड़ी में समीर जिस जगह बैठे थे ठीक उसके नीचे पत्थर लगे। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जाता है सांसद समीर उरांव लोहरदगा से रांची लौट रहे थे। गाड़ी में उनके साथ कार्यकर्ता विनोद भगत, घसिया उरांव, पीए आलोक उरांव और अंगरक्षक संतोष उरांव भी थे। वे गुमला में भाजपा के सदस्यता अभियान के बाद लोहरदगा में बुधु भगत फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना के वक्त बेड़ो से जैसे ही उनकी गाड़ी आगे बढ़ी, इटकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव में बकरीद को लेकर जमा भीड़ वाले स्थान पर उनके वाहन पर पत्थरबाजी की गई।
विज्ञापन
सांसद उरांव के पीए आलोक उरांव ने पुलिस को बताया कि गाड़ी पर पत्थर लगने से चिंगारी निकली। लगा जैसे गोली चली है। वह लोग तेजी से गाड़ी भगाते हुए इटकी से पहले सिंह पेट्रोल पंप पहुंचे। गाड़ी से ही एसएसपी को सूचना दी, जिसके बाद इटकी व बेड़ो थाने की पुलिस भी पेट्रोल पंप पर पहुंच गई।
सांसद समीर उरांव ने इसे जानलेवा हमला बताते हुए इटकी थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही थाने में लिखित में शिकायत दी है। उन्होंने घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।