फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP wants to form govt in Jharkhand to loot its natural resources, alleges Congress chief Mallikarjun Kharge

Jharkhand: खरगे का दावा- एयरपोर्ट के आरक्षित लाउंज में जाने नहीं दिया गया; कहा- क्या PM के लिए शौचालय आरक्षित?

Sat, 16 Nov 2024 01:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 16 Nov 2024 01:23 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि मैं और राहुल कैबिनेट मंत्री का पद रखते हैं, लेकिन हमें एयरपोर्ट के आरक्षित लाउंज में जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमसे कहा गया कि यह केवल पीएम के लिए है। क्या शौचालय पीएम के लिए आरक्षित किया जा सकता है।

विज्ञापन
BJP wants to form govt in Jharkhand to loot its natural resources, alleges Congress chief Mallikarjun Kharge
Mallikarjun Kharge - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने उन पर झारखंड में उनके और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टरों को देरी से जाने देने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्षी नेताओं को आरक्षित एयरपोर्ट लाउंज तक नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को करीब दो घंटे तक खड़ा रहा था। उसे उड़ान की अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देरी राजनीति से प्रेरित थी। दरअसल, हेलीकॉप्टर उन्हें झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा से एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ले जाने वाला था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को करीब दो घंटे तक देवघर एयरपोर्ट पर फंसे रहे। इस वजह से क्षेत्र के हवाई क्षेत्र को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


'राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर दो घंटे देरी कर गई'
खरगे ने कहा कि कल हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में जानबूझकर दो घंटे देरी कर गई, क्योंकि प्रधानमंत्री अपने विमान में बैठे थे। आज मेरे हेलीकॉप्टर के लिए 20 मिनट देरी की गई, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे। उनका रास्ता अलग था और मेरा रास्ता अलग था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है?'
खरगे ने हवाई अड्डे का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखते हैं। मैं भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा रखता हूं, लेकिन हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में अधिकारी कहते हैं कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए है, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या प्रधानमंत्री के लिए शौचालय भी आरक्षित किया जा सकता है? 

हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं तो घुसपैठियों को क्यों नहीं?
घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी और शाह इसे रोकने की शक्ति होने के बावजूद लोगों को डरा रहे हैं। क्या पीएम मोदी और अमित शाह सो रहे हैं? सत्ता में होने के बावजूद वे घुसपैठ को क्यों नहीं रोक सकते? जब वे हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं तो घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते?

वे कहते हैं 'बंटेंगे तो कटेंगे'। मैं कहता हूं 'डरेंगे तो मरेंगे'।
खरगे ने केंद्र पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मदद करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आयकर का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में सरकार बनाकर उसके प्राकृतिक संसाधनों को लूटना चाहती है। भाजपा पर आगे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वे कहते हैं 'बंटेंगे तो कटेंगे'। मैं कहता हूं 'डरेंगे तो मरेंगे'। उन्होंने सरना धार्मिक संहिता को आदिवासी गौरव का प्रतीक बताया और इसकी रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।


भाजपा ने किया पलटवार
खरगे पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा कि धर्म के आधार पर की गई अपील भ्रष्ट आचरण के बराबर है। हमारे जैसे लोकतंत्र में इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह एक बहुत ही चिंताजनक प्रवृत्ति है जो हमने देखी है, कि सत्ता की लालसा में, कांग्रेस, शरद पवार, घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों से आई लव यू कहते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये अवैध प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं। वे हमारे देश के निवासियों के संसाधनों पर दावा करेंगे। हेमंत सोरेन तो कहते हैं कि घुसपैठिए मेरे भाई और बहन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed