फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP tried to destabilise Jharkhand govt Rahul Gandhi

Nyay Yatra: भाजपा ने झारखंड सरकार को किया अस्थिर करने का प्रयास, पाकुड़ में बोले राहुल गांधी

Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' भाजपा की साजिश के खिलाफ खड़ा हुआ और उसे लोकप्रिय जनादेश चुराने नहीं दिया। इस मौके पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन
BJP tried to destabilise Jharkhand govt Rahul Gandhi
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों की चुनी झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन भाजपा की साजिश के खिलाफ उठ खड़ा हुआ और उसे लोकप्रिय जनादेश चुराने नहीं दिया। इस मौके पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

विज्ञापन


पाकुड़ में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस और वह उनसे डरते नहीं हैं और उनकी विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जहां पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ थी, वहीं वर्तमान यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांग रही है।
विज्ञापन


बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों से सबसे अधिक
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों की बर्बादी के लिए मोदी सरकार की नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी कार्यान्वयन जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय देश में बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश के युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वह उनकी चिंताओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा किसानों, युवाओं और अन्य हाशिए पर मौजूद लोगों के लिए आर्थिक और सामाजिक न्याय की मांग के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed