{"_id":"65bd329d0d4b47e4a104c03c","slug":"bjp-tried-to-destabilise-jharkhand-govt-rahul-gandhi-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nyay Yatra: भाजपा ने झारखंड सरकार को किया अस्थिर करने का प्रयास, पाकुड़ में बोले राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nyay Yatra: भाजपा ने झारखंड सरकार को किया अस्थिर करने का प्रयास, पाकुड़ में बोले राहुल गांधी
Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
सार
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' भाजपा की साजिश के खिलाफ खड़ा हुआ और उसे लोकप्रिय जनादेश चुराने नहीं दिया। इस मौके पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर लोगों की चुनी झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन भाजपा की साजिश के खिलाफ उठ खड़ा हुआ और उसे लोकप्रिय जनादेश चुराने नहीं दिया। इस मौके पर झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
पाकुड़ में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस और वह उनसे डरते नहीं हैं और उनकी विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जहां पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ थी, वहीं वर्तमान यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांग रही है।
विज्ञापन
बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों से सबसे अधिक
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि छोटे और मध्यम उद्योगों की बर्बादी के लिए मोदी सरकार की नोटबंदी और त्रुटिपूर्ण जीएसटी कार्यान्वयन जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय देश में बेरोजगारी की दर पिछले 40 वर्षों में सबसे अधिक है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देशभर में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है और कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश के युवाओं को रोजगार मिलना असंभव है।
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने झारखंड के लोगों को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि वह उनकी चिंताओं को सुनेंगे। उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा किसानों, युवाओं और अन्य हाशिए पर मौजूद लोगों के लिए आर्थिक और सामाजिक न्याय की मांग के लिए है।