फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP's statewide protest in Jharkhand, serious allegations of corruption against Hemant government

Jharkhand: झारखंड में भाजपा का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Tue, 24 Jun 2025 04:27 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 24 Jun 2025 04:27 PM IST
सार

झारखंड में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सभी जिलों में अंचल कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया। रांची के हेहल में भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार में बिना पैसे के कोई सरकारी काम नहीं हो रहा। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार नहीं चेती तो आंदोलन और उग्र होगा।
 

विज्ञापन
BJP's statewide protest in Jharkhand, serious allegations of corruption against Hemant government
भाजपा का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन सोमवार को पूरे राज्य में व्यापक रूप से देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी जिलों के अंचल कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली के गंभीर आरोप लगाए। रांची के हेहल अंचल कार्यालय में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और मुख्य गेट के सामने धरना देकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-बैनर लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हेमंत सरकार के शासनकाल में सरकारी कार्यालयों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार फैला है। जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, म्यूटेशन व अन्य योजनाओं जैसे मंईयां सम्मान योजना का लाभ भी बिना रिश्वत के नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लूट-खसोट का माध्यम बना दिया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता रमेश सिंह ने कहा, “राज्य सरकार ईमानदारी से काम करे वरना जनता अगला रास्ता दिखाएगी। अगर सरकार नहीं चेती, तो हम सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन को तेज करेंगे।” वहीं धरना प्रदर्शन के चलते कई अंचल कार्यालयों में विकास कार्य बाधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारी बारिश से रांची जलमग्न, अस्पताल में घुसा बारिश का पानी; मरीज और परिजन घंटों रहे परेशान

इस विरोध कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। रांची समेत अन्य जिलों में भी इसी तरह के प्रदर्शन आयोजित किए गए। प्रदर्शन में भाजपा नेत्री शोभा यादव, सिमन सिंह, प्रतुलनाथ शहदेव, मनोज मिश्रा सहित कई स्थानीय और राज्यस्तरीय नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed