फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP MLA CP Singh controversial comments on rahul gandhi

झारखंड : भाजपा विधायक सीपी सिंह के बिगड़े बोल, हर भारतीय राहुल गांधी को ‘दिव्यांग’ बुलाता है

Mon, 15 Mar 2021 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , रांची।
एजेंसी , रांची। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA CP Singh controversial comments on rahul gandhi
भाजपा विधायक सीपी सिंह - फोटो : twitter

झारखंड में रांची से भाजपा विधायक सीपी सिंह ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि हर भारतीय राहुल को ‘दिव्यांग’ बुलाता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल 1000 रुपये की दिव्यांगता पेंशन पाने के भी योग्य हैं। 

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि कोई भी ‘पप्पू गांधी’ को गंभीरता से नहीं लेता है। जब भी हम उन्हें बोलते हुए सुनते हैं तो मजा आता है। आखिर मैं 50 साल के मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति को क्या कह सकता हूं? उन्हें किसी पेंशन की जरूरत नहीं है, वह दिव्यांगों के लिए 1000 रुपये की पेंशन के योग्य हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने तुरंत सफाई दी कि मैं नहीं, बल्कि हर भारतीय राहुल को ‘दिव्यांग’ कहता है। पप्पू जी अपने दिमाग से ‘दिव्यांग’ हैं। उनके बयान हमेशा अलग-अलग होते हैं। वह लोकसभा में कुछ कहते हैं और तुरंत बाद ही बाहर आकर कुछ और कहते हैं। वह असम में कुछ तो गुजरात में कुछ और कहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस के लोग भी राहुल का मजाक बनाते हैं और केवल मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ही विदेश में अपने देश का मजाक बना सकता है।

उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक क्षेत्र में हैं और काफी लंबे समय से राजनीति कर रहे हैं। केवल एक ‘दिव्यांग’ व्यक्ति ही विदेश जाकर अपने देश का मजाक बना सकता है। वह सांसद के तौर पर अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह 1996 से लगातार छह बार से रांची से भाजपा विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed