फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP levels model code violation charge against JMM led government

झारखंड पंचायत चुनाव: भाजपा ने लगाया झामुमो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, 14 मई को होगा मतदान

Mon, 18 Apr 2022 12:40 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 12:40 AM IST
सार

14 मई को पहले चरण के मतदान में 1,127 पंचायतों में मतदान होगा और 17 मई को मतगणना होगी।

विज्ञापन
BJP levels model code violation charge against JMM led government
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में पंचायत चुनावों की तैयारी जोरों पर है। अगले महीने होने पंचायत चुनाव को लेकर राजनीति भी काफी गरम है। रविवार को झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा झामुमो सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।

विज्ञापन


झारखंड में चार चरण के पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही 21 जिलों के 72 प्रखंडों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। 14 मई को पहले चरण के मतदान में 1,127 पंचायतों में मतदान होगा और 17 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महासचिव बालमुकुंद सहाय के नेतृत्व में भाजपा के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य चुनाव आयोग के सचिव से मुलाकात की और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर 32 प्रखंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का तबादला किया है। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें सरकारी आदेश को रद्द करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पहले दौर की नामांकन तिथि से एक दिन पहले 15 अप्रैल को 32 बीडीओ का तबादला और पदस्थापन किया जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। झारखंड राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने 9 अप्रैल को राज्य में 14 मई से 27 मई के बीच चार चरणों में ग्रामीण मतदान की घोषणा की।


राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि तीन स्तरीय पंचायत के लिए 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्य, 536 जिला परिषद सदस्य और 53,479 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed