झारखंड: सरकार गिराने की साजिश पर भाजपा का हेमंत सोरेन पर निशाना, मरांडी बोले- सीएम एसआईटी गठित क्यों नहीं करते
झारखंड में हेमेंत सोरेन की सरकार गिराने की अटकलों को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। भाजपा ने हेमेंत सोरेन पर निशाना साधते हुए तीन लोगों की रिहाई करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार गिराने की कथित रूप से साजिश रचे जाने वाले मामले को लेकर सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा इस मामले को लेकर मुखर है। तीन लोगों की गिरफ्तारी पर भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द से जल्द रिहा करे और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करें।
Govt should release these people and a Special Investigation Team (SIT) should be formed to investigate the matter: Former Jharkhand CM & BJP leader Babulal Marandi on the arrest of 3 people over suspicion of conspiring to topple the Hemant Soren-led govt (24.07.2021) pic.twitter.com/KmYNpwjCGf
— ANI (@ANI) July 25, 2021विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को झारखंड पुलिस ने हेमंत सोरेन सरकार गिराने की कथित तौर पर साजिश रचे जाने का खुलासा किया है। राजधानी रांची की बड़ी होटलों पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटलों से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद होने का दावा किया गया है।
आरोपियों ने सरकार के खिलाफ साजिश रचना कबूला
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि राज्य के विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार गिराने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को बेरमो विधायक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने सरकार के खिलाफ साजिश करना कबूल किया और कुछ राजनीतिक व्यक्तियों के संपर्क में रहने की बात स्वीकार की।