फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Birsa Munda descendant injured in road accident admins asked to ensure better treatment news in hindi

झारखंड: सड़क दुर्घटना में घायल हुए बिरसा मुंडा के वंशज, CM सोरेन ने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Wed, 27 Nov 2024 07:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Nov 2024 07:29 PM IST
सार

खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को बताया कि  सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। उन्हें रिम्स भेजा गया, जिससे पाड़ित को बेहतर इलाज दिया जा सके।

विज्ञापन
Birsa Munda descendant injured in road accident admins asked to ensure better treatment news in hindi
हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को खूंटी के प्रशासन से सड़क दुर्घटना में घायल हुए आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के वंशजों में से एक के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिरसा मुंडा के वंशज की पहचान मंगल मुंडा के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि पीडिहातु मोड़ के पास एक यात्री वाहन की छत से गिरने के बाद मंगल मुंडा के सिर पर चोट लग गई। 
विज्ञापन


खूंटी के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा, "पीडिहातु मोड़ पर तेज रफ्तार से जा रहा यात्री वाहन की छत से दो व्यक्ति गिर गए। मंगल मुंडा को खूंटी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई है।" वहां से मंगल को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) ले जाया गया। खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री को बताया कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। उन्हें रिम्स भेजा गया, जिससे पाड़ित को बेहतर इलाज दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों की सलाह पर एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। 
विज्ञापन


मंगल मुंडा से मिलने पहुंचे हेमंत सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख हेमंत सोरेन बुधवार को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा की सेहत का हाल जानने राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) पहुंचे। मंगल मुंडा एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रिम्स के ट्रौमा सेंटर पहुंचकर हेमंत सोरेन ने डॉक्टरों से उनकी सेहत को लेकर जानकारी जुटाई। साथ ही उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed