{"_id":"584693a74f1c1be0594487ab","slug":"birsa-agricultural-university-expels-3-accused-of-ragging","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिरसा कृषि यूनिवर्सिटी में रैगिंग, सुसाइड नोट लिखवा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरसा कृषि यूनिवर्सिटी में रैगिंग, सुसाइड नोट लिखवा कर पीटा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड की राजधानी रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को एक जूनियर छात्र की रैगिंग के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वानिकी विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र की शिकायत पर स्थानीय कांके थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपी छात्र फरार हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, तृतीय वर्ष के पांच छात्रों ने प्रथम वर्ष के आठ छात्रों को बुलाया। उन्होंने जूनियर छात्रों को शराब पीने को मजबूर किया। एक छात्र का बाल मुड़वा दिया और बाद में एक सुसाइड नोट लिखने को मजबूर किया। परिजनों को किसी तरह घटना के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी।
विज्ञापन
तीन निष्कासित छात्रों के नाम फिरोज अहमद, प्रशांत कुमार और प्रताप सिंह हैं।