{"_id":"645a5bf59a6997992f068567","slug":"bike-borne-gunmen-shoot-dead-mining-official-engaged-by-ntpc-in-jharkhand-latest-news-update-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: बाइक सवार बंदूकधारियों ने एनटीपीसी से जुड़े खनन अधिकारी पर बोला हमला, गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: बाइक सवार बंदूकधारियों ने एनटीपीसी से जुड़े खनन अधिकारी पर बोला हमला, गोली मारकर की हत्या
Tue, 09 May 2023 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, हजारीबाग
पीटीआई, हजारीबाग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 09 May 2023 08:13 PM IST
सार
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि हमले में उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया। कुमार और उनके अंगरक्षक को एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें दो गोलियां लगी थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में बिजली इकाई एनटीपीसी से जुड़ी एक खनन डेवलपर सह संचालक (एमडीओ) फर्म के एक वरिष्ठ अधिकारी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन पर गोलियां बरसाई गईं। इस दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो बंदूकधारियों ने एमडीओ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शरद कुमार पर बड़कागांव फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास उस वक्त फायरिंग कर दी, जब वह एक एसयूवी से साइट ऑफिस जा रहे थे।
विज्ञापन
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि हमले में उनका अंगरक्षक भी घायल हो गया। कुमार और उनके अंगरक्षक को एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें दो गोलियां लगी थीं। एक उनके सीने में और दूसरी उनके पेट में। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची के अस्पताल भेज दिया गया है। अंगरक्षक की कमर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे और शार्पशूटर लग रहे थे। हत्या का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है, हालांकि हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया। बड़कागांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
एनटीपीसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना का बेल्ट में कोयले के उत्पादन पर प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि क्षेत्र में तनाव और दहशत व्याप्त है। यह ऐसे समय में हुआ है जब एनटीपीसी ने बिजली संयंत्रों की कोयले की जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष में 34 अरब टन कोयले का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा है। एमडीओ को एनटीपीसी ने चट्टी बरियातू कोयला खदान में लगाया था।