फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Big action in Jharkhand: Four PLFI members arrested, weapons also recovered

झारखंड में बड़ी कार्रवाई: PLFI के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; जानें कैसे हुई कार्रवाई

Mon, 18 Aug 2025 06:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Aug 2025 06:47 PM IST
सार

Jharkhand: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अन्य तीन PLFI सदस्यों में जेवियर कोंगाड़ी (29), संतोष कोंगाड़ी (27) और जिबुनुस ऐंद (31) शामिल हैं। इनमें से ओझा पाहन गुमला जिले का रहने वाला है जबकि बाकी तीनों खूँटी जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन
Big action in Jharkhand: Four PLFI members arrested, weapons also recovered
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के खूँटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें माओवादी ओझा पाहन भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि इनका सरकारी ठेकेदारों से वसूली करने और वाहनों में आग लगाने का प्रयास नाकाम कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, उनके पास से हथियार और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है।

विज्ञापन

खूँटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि रविवार देर रात तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानीया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग तांगरी इलाके में छापेमारी कर ओझा पाहन और तीन अन्य को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार माओवादी ओझा पाहन पहले भी वाहनों में आग लगाने के मामले में जेल जा चुका है और उस पर खूँटी, रांची और गुमला के कई थानों में करीब 10 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: कस्तूरबा आवासीय स्कूल की 40 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार, विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अन्य तीन PLFI सदस्यों में जेवियर कोंगाड़ी (29), संतोष कोंगाड़ी (27) और जिबुनुस ऐंद (31) शामिल हैं। इनमें से ओझा पाहन गुमला जिले का रहने वाला है जबकि बाकी तीनों खूँटी जिले के निवासी हैं।

पुलिस ने उनके पास से दो हथियार, कारतूस, PLFI समर्थित साहित्य और एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिसका उपयोग ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकाने के लिए किया जाता था। इसके अलावा एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की गई जिसमें पेट्रोल था, जिसे निर्माण कार्य में लगे वाहनों को जलाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

झारखंड न्यूज, झारखंड वायरल न्यूज, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, झारखंड में बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed