फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bharat Band : 58 congress worker got arrested in Jharkhand

भारत बंद : हिरासत में लिए गए कांग्रेस के 58 कायकर्ता

Mon, 10 Sep 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Bharat Band : 58 congress worker got arrested in Jharkhand
झारखंड में भारत बंद

देश में ईंधन के बढ़ते मूल्यों पर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से भाजपा के खिलाफ ‘भारत बंद’ अभियान का आह्वान किया गया है। देश के कई हिस्सों में इसका असर देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ जगहों पर इसे लेकर जबरदस्ती भी की जा रही है। सोमवार को झारखंड में जबरन बंद करवाने का प्रयास कर रहे 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।  पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि जबरन बंद कराने का प्रयास करने पर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक सहित 58 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। ये लोग जबरन बाजार बंद करवाने का प्रयास कर रहे थे। बता दें कि, कांग्रेस के ‘भारत बंद’ को प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वामपंथी पार्टियों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वा जिले को छोड़कर पाकुड़, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, गिरिडीह, लतेहार, पलामू, धनबाद और अन्य जिलों में सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ है। रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में यातायात सामान्य है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इनपुट : भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed