{"_id":"64f3c126fc523cbf91085273","slug":"banned-plfi-area-commander-shravan-das-arrested-in-khunti-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पांच मामलों में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर गिरफ्तार, पांच मामलों में था वांछित
Sun, 03 Sep 2023 04:41 AM IST
गुलाम अहमद
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)
पीटीआई, खूंटी (झारखंड)
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 03 Sep 2023 04:41 AM IST
सार
पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 वर्षीय उग्रवादी को एक गांव से गिरफ्तार किया, जो पांच अलग-अलग मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक एरिया कमांडर को खूंटी जिले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उग्रवादी की पहचान श्रवण दास उर्फ फगुआ दास के रूप में हुई है। दास को शुक्रवार को राज्य की राजधानी रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर रनिया पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत बिरता गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 22 वर्षीय उग्रवादी श्रवण दास को एक गांव से गिरफ्तार कर लिया, जो पांच अलग-अलग मामलों में वांछित था। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान एक देसी पिस्तौल, कारतूस, एक मोबाइल फोन और पीएलएफआई के पर्चे जब्त किए गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दास पिछले कुछ समय से क्षेत्र में काफी सक्रिय था और संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा था।