{"_id":"5d8b62f28ebc3e017941f005","slug":"asaduddin-owaisi-party-aimim-will-fight-assembly-election-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंडः ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम लड़ेगी विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंडः ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम लड़ेगी विधानसभा चुनाव
Wed, 25 Sep 2019 06:46 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी इस साल झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रांची में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए, हैदराबाद के सांसद ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ‘मुसलमानों, ईसाइयों, आदिवासियों और अन्य धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाले लोगों को एकजुट करेगी और देश के इस हिस्से में अपना राजनीतिक आधार बढाएगी।
उन्होंने यह नहीं बताया कि एआईएमआईएम आगामी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली विधानसभा में उनकी पार्टी के कई सदस्य होंगे। ओवैसी ने मंगलवार को कहा कि एआईएमआईएम शेख भिखारी और जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष को जाया नहीं जाने देगी।
भिखारी स्वतंत्रता सैनानी थे जबकि मुंडा एक हॉकी टीम के कप्तान थे। इस टीम ने 1928 के ओलंपिक में स्वर्ण जीता था। ओवैसी ने कहा, हम सिर्फ झारखंड का चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि विधानसभा में सदस्य भी भेजेंगे।
विज्ञापन
सांसद ने सरायकेला में भीड़ द्वारा पीटकर मार दिए गए तबरेज अंसारी की पत्नी शाइस्ता परवीन को आश्वासन दिया कि मामले में इंसाफ दिलाया जाएगा। चोरी की कथित घटना को लेकर 24 साल के अंसारी को खंभे से बांधकर लोहे की छड़ों से पीटा गया था और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने को मजबूर किया गया था। इस घटना का वीडियो राष्ट्रीय टीवी चैनलों पर दिखाया गया था। उनकी पत्नी शाइस्ता ने मंगलवार को ओवैसी की रैली में हिस्सा लिया था।