{"_id":"6332085362f2cd34c719795e","slug":"around-1900-tribal-women-from-jharkhand-were-offered-jobs-during-an-employment-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष भर्ती अभियान, झारखंड की 1898 आदिवासी महिलाओं को नौकरी की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: पीएम मोदी के जन्मदिन पर विशेष भर्ती अभियान, झारखंड की 1898 आदिवासी महिलाओं को नौकरी की पेशकश
Tue, 27 Sep 2022 01:45 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:45 AM IST
सार
मंत्रालय ने बयान में कहा कि जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2600 से अधिक महिलाओं ने भर्ती अभियान में भाग लिया, जिनमें से 1898 का चयन किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के सहयोग से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड झारखंड के ग्रामीण इलाकों में नौकरी के लिए विशेष भर्ती अभियान चला रहा है। सरकार के इस रोजगार अभियान के दौरान झारखंड की करीब 1,900 आदिवासी महिलाओं को नौकरी की पेशकश की गई।
विज्ञापन
दो दिवसीय भर्ती अभियान झारखंड के खूंटी, सरायकेला, चाईबासा और सिमडेगा जिलों में 18 और 19 सितंबर को आयोजित किया गया था। महिलाओं को तमिलनाडु के होसुर में कंपनी में लगाया गया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से 2,600 से अधिक महिलाओं ने भर्ती अभियान में भाग लिया, जिनमें से 1,898 का चयन किया गया है।
विज्ञापन
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवा आदिवासी महिलाओं को सशक्त बनाना है, और उन्होंने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को महिलाओं को काम देने और उनके कौशल को उन्नत करने के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। अर्जुन मुंडा मंगलवार को 822 आदिवासी महिलाओं के पहले जत्थे को रांची से होसुर ले जाने वाली एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
शेष उम्मीदवारों को दूसरे लॉट में भेजा जाएगा।टाटा कम्युनिकेशन लिमिटेड और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों की एक टीम रांची में डेरा डाले हुए है और इन आदिवासी महिलाओं की यात्रा की व्यवस्था कर रही है। वहीं कंपनी चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित वेतन के साथ प्रशिक्षण, आवास, भोजन, परिवहन सुनिश्चित करेगी।