फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Armed miscreants looted Rs 5.5 lakh from Gramin Bank in Palamu Jharkhand.

Jharkhand: ग्रामीण बैंक की शाखा में घुसे हथियारबंद बदमाश, बंदूक की नोक पर लूटे साढ़े पांच लाख रुपये

Fri, 22 Mar 2024 03:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 22 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

Jharkhand: झारखंड के पलामू में हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए। मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। 

विज्ञापन
Armed miscreants looted Rs 5.5 lakh from Gramin Bank in Palamu Jharkhand.
झारखंड पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झारखंड के पलामू में हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट को अंजाम दिया है। पलामू की एसपी रेश्मा रामसेन ने बताया कि 11 मार्च की सुबह करीब दस बजे लूट की वारदात घटित हुई। बैंक खुलने के तुरंत बाद ही तीन हथियारबंद बदमाश अंदर घुसे। बदमाशों को देखकर वहां मौजूद सभी बैंककर्मी दहशत में आ गए। एसपी ने आगे बताया कि ग्रामीण बैंक की यह शाखा रांची से लगभग 185 किमी दूर पाटन थाना क्षेत्र के पड़वा गांव में स्थित है।

विज्ञापन


कर्मचारियों को बैंक के बाथरूम में बंद किया
एसपी रेश्मा रामसेन के अनुसार तीनों हथियारबंद बदमाश एक मोटरसाइकिल से बैंक पहुंचे थे। इनमें से दो लोग हथियारों के साथ बैंक में घुसे, जबकि तीसरा बदमाश मोटरसाइकिल के पास इंतजार करता रहा। बैंक में हथियार लेकर घुसे दोनों अपराधियों ने पहले बैंक कर्मचारियों को धमकाया। बदमाशों द्वारा बंदूक की नोक पर कर्मचारियों को बैंक के बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


खंगाली जा रही हैं सीसीटीवी फुटेज
एसपी ने आगे बताया कि इस वारदात के बाद बैंक कर्मचारी भयभीत हो गए। लुटेरों के जाने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया। शोर सुनने के बाद आसपास के लोगों ने आकर सभी को मुक्त कराया। एसपी रामेसन का कहना है कि इस मामले जांच शुरू कर दी गई है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। अपराधियों का पता लगाने के लिए बैंक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed