{"_id":"61962886987ab432f4198d74","slug":"application-in-high-court-for-cancellation-of-new-zealand-india-cricket-match-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ T20: रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 पर संकट के बादल, मैच स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND vs NZ T20: रांची में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड टी-20 पर संकट के बादल, मैच स्थगित करने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी
Thu, 18 Nov 2021 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 18 Nov 2021 04:41 PM IST
सार
याचिका में कहा गया कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, सभी अदालतों सहित अन्य कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो किस नियम के तहत राज्य सरकार ने क्रिकेट स्टेडियम को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उपयोग करने की छूट दी है?
विज्ञापन
जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम रांची (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रही टी-20 क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मुकाबले पर संकट मंडरा रहा है। रांची स्टेडियम में 19 नवंबर (शुक्रवार ) को होने वाला मैच स्थगित करने की मांग की जा रही है। मैच को स्थगित करने या स्टेडियम में सिर्फ 50 फीसदी दर्शकों को ही आने की अनुमति देने की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
वकील धीरज कुमार ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जेएससीए स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच शुक्रवार को होने वाले श्रृंखला के दूसरे टी-20 मैच में शत प्रतिशत सीट दर्शकों के लिए खोले जाने के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। वकील ने सौ फीसदी क्षमता के साथ क्रिकेट मैच के आयोजन की छूट दिए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर जब राज्य के मंदिर, अदालतों सहित अन्य कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं तो किस नियम के तहत राज्य सरकार ने क्रिकेट स्टेडियम को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ इस्तेमाल करने की छूट दी है? वकील ने याचिका में शुक्रवार के मैच को स्थगित करने अथवा शत प्रतिशत क्षमता से स्टेडियम के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
100 प्रतिशत क्षमता के साथ मैच कराने का विरोध
वकील ने याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए अदालत में विशेष आग्रह भी किया है जिससे जल्द से जल्द सुनवाई हो और इस मामले में राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाई जा सके। महत्वपूर्ण यह है कि दो दिन पूर्व राज्य सरकार ने न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले क्रिकेट मैच के लिए स्टेडियम की 50 प्रतिशत सीट ही बुक करने की अनुमति दी थी लेकिन फिर इस निर्णय को वापस ले लिया और आयोजकों को मैच के लिए स्टेडियम की सभी सीटें बुक करने की छूट दे दी। भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट श्रृंखला के टी-20 मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच शुक्रवार को यहां होना है जिसकी बड़े पैमाने पर यहां तैयारी की जा रही है।