झारखंड में बोले अमित शाह, अनुच्छेद 370 हटा कर पीएम मोदी ने पाकिस्तान को औकात दिखा दी
- भाजपा ने झारखंड के जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर फूंका चुनावी बिगुल
- झारखंड मुक्ति मोर्चा का राजनीतिक गढ़ माना जाता है संताल परगना क्षेत्र का जामताड़ा
- अमित शाह और रघुबर दास ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जिताने की अपील की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने भाजपा का चुनावी बिगुल फूंका। जोहार झारखंड कह कर लोगों का अभिवादन करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड एक राज्य बने, इसकी मांग काफी समय से थी, लेकिन यह सपना अटल जी की सरकार ने पूरा किया। अटल जी ने झारखंड बनाया और मोदी जी ने इसे संवारा।
Union Home Minister Amit Shah in Jharkhand: Jan Ashirvaad Yatra that begins from sacred Santhal Paragana today will lead us to complete majority in upcoming assembly elections. Atal ji carved out Jharkhand&Modi ji helper it prosper. We have transformed the state in last 5 yrs pic.twitter.com/gxW6u4PTJA
— ANI (@ANI) September 18, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने पहले भी सरकार बनाई थी, लेकिन गिरा दी गई थी। आप लोगों ने हमें पूर्ण बहुमत दिया और हमने रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का विकास किया। उन्होंने कहा कि रघुवर जी जन आशीर्वाद लेकर निकले हैं, ऊपर मोदी जी की सरकार आपने बनाई है। यहां भी दोबारा रघुवर दास जी की सरकार बना दीजिये, ये दोनों सरकारें मिलकर झारखंड को नंबर एक प्रदेश बना देंगी।
शाह ने कहा कि साल 2004-14 के बीच कांग्रेस को केंद्र में 10 साल सरकार चलाने का मौका मिला। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस ने मात्र 55,200 करोड़ रुपये झारखंड को दिए थे, लेकिन मोदी जी ने 14वें वित्त आयोग में 1,45,345 करोड़ रुपये झारखंड को देने का काम किया।
अनुच्छेद 370 पर अपना रुख स्पष्ट करें राहुल गांधी
मोदी जी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया। राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में?
उन्होंने कहा कि जब हमने सर्जिकल की तो राहुल गांधी विरोध करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो प्रमाण मांगते हैं। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओ कि आप किस दिशा में जाना चाहते हो?
Union Home Minister Amit Shah in Jamtara, Jharkhand: When we go for surgical strike, Rahul Gandhi opposes it. When we go for airstrike, he asks for evidence. He should tell the people of the country which direction he wants to take pic.twitter.com/7H1OHKzk35
— ANI (@ANI) September 18, 2019
उन्होंने कहा कि अब झारखंड की जनता को तय करना है कि मोदी जी जिन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A हटाया है, उनके साथ रहना है या जिन्हें अनुच्छेद 370 चाहिए उनके साथ रहना है।
मुझे यकीन है कि जल्द ही पीओके भारत में शामिल होगा: रघुबर दास
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संताल को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि सिदो-कान्हो, चांद-भैरव समेत सभी शहीद इसी धरती पर जन्में। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया जाना ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों का अखंड भारत का सपना पूरा करने जैसा है। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है, पीएम मोदीजी के नेतृत्व में पीओके जल्द ही भारत में शामिल होगा।
Jharkhand CM Raghubar Das in Jamtara: Dreams of our freedom fighters Birsa Munda, Sidhu-kanhu have come true with abrogation of Article 370. I want to thank Union Home Minister, on behalf of people of state. I'm sure PoK will be integrated into India under leadership of Modi ji pic.twitter.com/Akff9fL9us
— ANI (@ANI) September 18, 2019
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने 2014 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट दिया था। पीएम मोदी ने झारखंड के संपूर्ण विकास के लिए जनता से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का समर्थन मांगा था। जनता ने पूर्ण बहुमत दिया, जिसके बाद से झारखंड लगातार विकास करता जा रहा है।