{"_id":"debe9768-4417-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"alliance-member-avoid-rhetoric-says-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयानबाजी से बचें गठबंधन सदस्यः भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बयानबाजी से बचें गठबंधन सदस्यः भाजपा
रांची/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 12 Dec 2012 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने 28-28 महीने सरकार चलाने को लेकर गठबंधन में शामिल दलों को बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। अमरप्रीत ने कहा कि सत्ता की बात सड़क पर नहीं होनी चाहिए, उचित फोरम पर समाधान निकालने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लोग राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की बात कर रहे हैं, उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वैकल्पिक माध्यम क्या होगा?
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अर्जुन मुंडा सरकार गिराकर क्या लोग राष्ट्रपति शासन के पक्षधर हैं या फिर मध्यावधि चुनाव चाहते हैं यह बात लोगों को बतानी चाहिए। कांग्रेस नेता लगातार राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिस तरह से पूर्व में कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा के नेतृत्व में राज्य में लूट-खसोट की संस्कृति को बढ़ावा दिया, फिर से उसी तरह की अराजकता लाने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
काले ने कहा कि भाजपा राज्य में सजग प्रहरी के रूप में राज्य के आम लोगों का तेजी से विकास चाहती है, इसीलिए अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में पार्टी नेतृत्व ने सरकार गठन की अनुमति दी। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया गया। इस दौरान एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ विकास योजनाओं की गति में तेजी आयी है। अगले चार-पांच महीने में राजधानी रांची और जमशेदपुर में जीरो कट पावर की स्थिति बहाल हो जाएगी, जबकि राज्य में सड़कों का जो जाल बिछ रहा है, वह पिछले दो वर्षों में मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल का परिणाम है। भाजपा प्रवक्ता ने सरकार के मसले पर बयानबाजी कर रहे नेताओं ने कहा कि जो लोग इस मसले पर निर्णय लेने में सक्षम नहीं है, वे बयानबाजी कर बात को नहीं बढ़ाये और जो नेता निर्णय लेने में सक्षम है, वे भी बयान देने के बजाए निर्णय लेने का काम करें।