फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Alert in parts of Jamshedpur water level of Subarnarekha river rises

Flood situation: जमशेदपुर में बाढ़ की आशंका, सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी

Wed, 17 Aug 2022 02:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जमशेदपुर।
पीटीआई, जमशेदपुर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 17 Aug 2022 02:53 AM IST
सार

एक अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित चांडिल बांध का एक स्लुइस गेट मंगलवार रात 10 बजे खोल दिया गया है जबकि तीन और गेट सुबह तीन बजे खोले जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगभग 304.93 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी छोड़े जाने की संभावना है,

विज्ञापन
Alert in parts of Jamshedpur water level of Subarnarekha river rises
बढ़ रहा सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिला प्रशासन ने चांडिल बांध (Chandil Dam) से पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार रात स्टील सिटी जमशेदपुर (Jamshedpur) के कुछ हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। चांडिल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सुवर्णरेखा नदी (Subarnarekha river) में जल स्तर में वृद्धि हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी सरायकेला-खरसावां जिले में स्थित चांडिल बांध का एक स्लुइस गेट मंगलवार रात 10 बजे खोल दिया गया है जबकि तीन और गेट सुबह तीन बजे खोले जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि लगभग 304.93 क्यूमेक (घन मीटर प्रति सेकंड) पानी छोड़े जाने की संभावना है, जिससे मानगो, भुइयांडीह सहित नदी के निचले इलाकों के प्रभावित होने की संभावना है।
विज्ञापन


पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जादव ने नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मानगो नोटिफाइड एरिया कमेटी (एमएनएसी) और जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) को अलर्ट पर रखा है। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से जलग्रहण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएनएसी के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "हमने भुइयांडीह के सामुदायिक भवन में अस्थायी आश्रय गृह बनाए हैं, जहां हम निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करने की योजना बना रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed