फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   AJSU released the list of eight candidates for Jharkhand elections, Sudesh Mahato is in the fray from Silli

Jharkhand: झारखंड चुनाव को लेकर आजसू ने जारी की आठ उम्मीदवारों की सूची, सुदेश महतो सिल्ली से मैदान में

Sun, 20 Oct 2024 09:47 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: बशु जैन Updated Sun, 20 Oct 2024 09:47 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
AJSU released the list of eight candidates for Jharkhand elections, Sudesh Mahato is in the fray from Silli
आजसू पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के बाद अब एनडीए की एक और पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू)  ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने आठों उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2019 में महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट पर 20195 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सीमा देवी को हराया था। वहीं आजसू ने सुनीता चौधरी रामगढ़ से और नीरू शांति भगत लोहरदगा से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन




झारखंड में आजसू को मिली हैं 10 सीटें
सीट बंटवारे के तहत भाजपा झारखंड की 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं आजसू को 10, जदयू को दो और एक सीट लोजपा(आर) को दी गईं हैं। झारखंड विधानसभा की जिन 10 सीटों पर आजसू चुनाव लड़ेगी, उनमें सिल्ली, रामगढ़, गोमिया, इचागढ़, मांडू, जुगसलिया, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा, मनोहरपुर शामिल हैं। सीट बंटवारे के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा था कि हम दोनों पार्टियों का बहुत पुराना संबंध है। झारखंड की जनता हमलोगों को साथ देखना चाहती है। राज्य के विकास के लिए और जनता के हित में हमने गठबंधन करने का फैसला किया है। सुदेश महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन से झारखंड का हर वर्ग प्रभावित है। हम यहां दलीय समीकरण के रूप में जरूर यहां बैठे हैं। दूसरी ओर गांव-देहात में धरातल पर जनता का समीकरण भी तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया ने जो कारनामे किए हैं, उसकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है।
विज्ञापन


दो चरणों में झारखंड में होगा मतदान
उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजों का एलान किया जाएगा। पहले चरण में राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में एनडीए का मुकाबला झामुमो के नेतृत्व वाली INDIA गठबंधन से होगा, जिसमें झामुमो, कांग्रेस, राजद शामिल हैं। चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed