फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   agnipath scheme Jharkhand CM hemant soren terms Centre sloganveer BJP says he is ghoshnaveer

Agnipath: सीएम सोरेन ने केंद्र को बताया 'स्लोगनवीर', भाजपा का पलटवार- 'घोषणावीर' को ये उपदेश शोभा नहीं देता

Fri, 17 Jun 2022 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 17 Jun 2022 11:10 PM IST
सार

सोरेन ने अग्निपथ योजना पर विचार व्यक्त करने के लिए हिंदी में ट्वीट किया, "बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर! इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? जागो भविष्य के कर्णधारों जागो!"

विज्ञापन
agnipath scheme Jharkhand CM hemant soren terms Centre sloganveer BJP says he is ghoshnaveer
Jharkhand CM hemant soren terms Centre sloganveer BJP says he is ghoshnaveer - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अग्निपथ योजना को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला। सोरेन ने केंद्र सरकार को 'स्लोगनवीर' बताते हुए 'अग्निवीर' नाम का मजाक उड़ा। हालांकि 'वीर' शब्दों का खेल यहीं समाप्त नहीं हुआ। इसके बाद प्रदेश की भाजपा ने मुख्यमंत्री को 'घोषणावीर' बताया। 
विज्ञापन


कई राज्यों में हो रहे हिंसक प्रदर्शन
सोरेन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब रक्षा क्षेत्र में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों ने कई राज्यों को हिलाकर रख दिया है। 
विज्ञापन


अग्निवीर नाम का उड़ाया मजाक
सोरेन ने अग्निपथ योजना पर विचार व्यक्त करने के लिए हिंदी में ट्वीट किया, "बहाली अनुबंध पर एवं नाम अग्निवीर! इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है? जागो भविष्य के कर्णधारों जागो!"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


भाजपा ने बताया 'घोषणावीर'
सोरेन के ट्वीटर पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने उन्हें 'घोषणावीर' करार दिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने एक ट्वीट में कहा, "घोषणावीर को यह उपदेश शोभा नहीं देता। एक साल में पांच लाख नौकरी का वादा कर लोगों का रोजगार छिननेवाले और बेरोजगारी भत्ता देने का झूठा वादा करने वाले आज युवाओं के हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। श्रीमान मुख्यमंत्री, भविष्य के कर्णधार आपको करारा जवाब देंगे।"

 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं को राष्ट्र की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। झारखंड के कई हिस्सों में इस योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग ने सेवाओं को प्रभावित करने वाली रेल पटरियों पर नाकेबंदी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed