फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Action taken by BJP against rebel leaders in Jharkhand, many leaders expelled from party for 6 years

झारखंड: बागी नेताओं के खिलाफ भाजपा की बड़ी कार्रवाई, सरयू राय समेत कई नेता 6 साल के लिए निष्कासित

Mon, 09 Dec 2019 10:54 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Mon, 09 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Action taken by BJP against rebel leaders in Jharkhand, many leaders expelled from party for 6 years
भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा - फोटो : social media

झारखंड विधानसभा के दो चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव पांच चरणों में पूरा होना है। अभी तीन चरण के चुनाव बाकी हैं। इसी बीच भाजपा ने अपने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सरकार में मंत्री रहे सरयू राय समेत पूर्व विधायक बड़कुंवर गगराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल और पूर्व विधायक अमित यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


ये कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने की है। जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ने वाले नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन

सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ा है। बड़कुंवर गगराई मझगांव विधानसभा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बी पिंगुवा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। जबकि, महेश सिंह निर्दलीय और दुष्यंत पटेल जदयू प्रत्याशी के तौर पर मांडू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। अमित यादव बरकट्ठा में भाजपा प्रत्याशी जानकी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बरकट्ठा और मांडू में तीसरे चरण के तहत 12 दिसबंर को मतदान होना है। इससे पहले करीब एक सप्ताह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिलुवा ने एक निर्देश जारी कर कहा था कि जो भी व्यक्ति पार्टी विरोधी कार्य करेंगे, उन्हें स्वत: ही पार्टी से निष्कासित माना जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed